Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
पाकिस्तान को भारत का मुंहतोड़ जवाब, सीमा लांघने वाले F16 को किया ढेर

IAF Air Strikes in Pakistan Live Update भारत के द्वारा की गई पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने भारत के दो विमानों को निशाना बनाया है. जबकि पाकिस्तान की इस हिमाकत का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय सीमा में घुसने वाले पाकिस्तानी विमान को भारत ने ढेर कर दिया है.
- भारत ने पाकिस्तान के F16 को मार गिराया है
- भारतीय वायुसीमा में घुस गया था पाकिस्तान का विमान
- पाकिस्तानी सेना का दावा हमने भारत के विमान को निशाना बनाया
- सभी एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया है
अलर्ट पर अस्पताल
बॉर्डर के पास मौजूद सभी अस्पतालों से मेडिकल सेवाओं का फुल स्टॉक मुहैया कराया गया है. सभी को अलर्ट पर रहने को कहा गया है.
मिग विमान नहीं चॉपर हुआ है क्रैश
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पास बडगाम में भारत का MI-17V5 चॉपर क्रैश हो गया है. ये हादसा किस तरह हुआ है अभी पूरी जानकारी नहीं है. आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि मिग विमान क्रैश हुआ था
उत्तर भारत के सभी एयरपोर्ट अलर्ट पर
जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, देहरादून और धर्मशाला एयरपोर्ट से उड़ने वाली सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है. सभी एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया है.
पाकिस्तान की गीदड़भभकी
बौखलाया पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उसकी सेना ने भारतीय सीमा में घुस कर स्ट्राइक की है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर ये दावा किया.

Share This News :