Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
भारत की चेतावनी के बाद इमरान खान का ऐलान- पायलट को कल रिहा करेंगे

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच बड़ी खबर है कि पाकिस्तान भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने के लिए तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में ऐलान किया कि हम शांति की पहल के तहत अभिनंदन को कल रिहा देंगे। अभिनंदर वाघा बॉर्डर के जरिए कल लौट आएगा।

अभिनंदन की रिहाई को भारत की बड़ी कूटनीतिक कामयाबी माना जा रहा है। भारत सरकार ने आज ही साफ शब्दों में कहा था कि अभिनंदन को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए और इसको लेकर पाकिस्तान से कोई सौदेबाजी नहीं की जाएगी। इस घटनाक्रम के बाद पूर्व सैन्यकर्मी जनरल जीडी बख्शी ने कहा कि पाकिस्तान भारत से डर गया है और इमरान खान ने भारत के आगे घुटने टेक दिए हैं।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए थे कि जल्द भारत और पाकिस्तान की तरफ से एक बड़ी अच्छी खबर आने वाली है। दोनों इस तरफ बढ़ रहे हैं।

ट्रंप ने कहा था, , 'जल्द भारत और पाकिस्तान की तरफ से अच्छी खबर आने वाली है। वो दोनों इस तरफ आगे बढ़ रहे हैं और हम इसमें शामिल हैं, हमने उन्हें रोका है। हमारे पास संभवतः कुछ अच्छी खबर आने वाली है। उम्मीद है कि यह सब एक अंत की तरफ बढ़ेगा। यह लंबे समय से चला आ रहा है, दशकों से। '

 

 

Share This News :