Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कैलाश को एमपी की कमान!

कोई माने या ना माने परंतु यह सच है कि अब मध्यप्रदेश की कमान बीजेपी ने मालवा क्षत्रप कैलाश विजयवर्गीय को सौंप दी है। परंतु यह कमान एक तरह से अनौपचारिक रूप से दी गई है, क्योंकि लोकसभा चुनावों की बेला है और बीजेपी अभी किसी भी असंतोष का सामना नहीं करना चाहती।
पार्टी सूत्रों की माने तो एक तरह से अब पूर्व सीएम शिवराज सिंह से मध्यप्रदेश के मामलों से दूर रहने को कह दिया गया है। इस समझौते के लिए पार्टी पूर्व सीएम की पत्नी साधना सिंह को विदिशा से लोकसभा का टिकट भी देने जा रही है। साथ ही अब आने वाले समय में कैलाश विजयवर्गीय को पूरी तरह से औपचारिक तौर पर एमपी की कमान सौंप देने का हाईकमान ने मन भी बना लिया है। पार्टी को पता है कि अब कमलनाथ सरकार को बेदखल करने का दम सिर्फ कैलाश विजयवर्गीय में ही है। उनकी संगठनात्मक सोच और मैनेजमेंट हम हरियाणा में देख चुके है और अब पश्चिम बंगाल में सबकुछ सबके सामने है। पश्चिम बंगाल में आज की तारीख में बीजेपी दूसरे नंबर पर आ चुकी है। यह सब कैलाश विजयवर्गीय के कुशल संगठनात्मक मैनेजमेंट का ही कमाल है। एक शून्य पार्टी को दूसरे नंबर तक लाना ये एक अचरज की बात है। इसीलिए पार्टी अब मध्यप्रदेश को प्रथम पर लेकर चलना चाहती है। इसी कारण विजयवर्गीय को एमपी की कमान सौंपने का पार्टी ने पूरी तरह मन बना लिया है।

Share This News :