Home > राज्यो से ,slider news,
मायावती का बड़ा ऐलान, कहा- नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं. बुधवार को हर किसी को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवारों की लिस्ट का इंतजार है, जो बीते दो दिनों से टलती आ रही है. सूत्रों की मानें तो इस बार भाजपा कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है. इस बीच चुनावी सरगर्मी में बयानबाजी का दौर भी जारी है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के 25 लाख चौकीदारों से सीधा संवाद करेंगे
लोकसभा चुनाव को लेकर आज आ सकती है भाजपा की लिस्ट
आज 25 लाख चौकीदारों से बात करेंगे पीएम मोदी
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
अरविंद केजरीवाल ने भी चौकीदार कैंपेन पर घेरा

बसपा प्रमुख मायावती ने ऐलान किया है कि वह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि अभी मेरे जीतने से ज्यादा गठबंधन की सफलता ज्यादा जरूरी है. मायावती ने कहा कि अगर चुनाव के बाद कोई स्थिति बनती है तो वह किसी भी सीट को खाली कराकर चुनाव लड़ सकती हूं और जीत भी सकती हूं. उन्होंने कहा कि बसपा के आंदोलन के खिलाफ विरोधी कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. 

Share This News :