Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटीं ED-CBI

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसी कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. बता दें, नीरव मोदी बैंकों का करीब 13 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया था. बीते दिनों उसे लंदन में देखा गया था. इसके बाद भारतीय जांच एजेंसियों उसे भारत वापस लाने की कवायद में जुट गई है. जनवरी, 2018 में नीरव मोदी भारत से फरार हुआ था.

 à¤²à¤‚दन में गिरफ्तार किया गया भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी
- बैंकों का 13 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार होने का आरोप
- लंदन की सड़क पर दिखा था घूमता, खोल लिया था हीरों का शोरूम
- ईडी, सीबीआई ने प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटिश सरकार से किया अनुरोध
- वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट

Share This News :