Home > राज्यो से ,slider news,
हेमा मालिनी के खिलाफ सपना चौधरी को उतार सकती है कांग्रेस, चर्चा जोरों पर

मथुरा। à¤²à¥‹à¤•सभा चुनाव में मथुरा में रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। भाजपा ने यहां से हेमा मालिनी को फिर मैदान में उतारा है, वहीं खबर है कि कांग्रेस सपना चौधरी को टिकट दे सकती है। चर्चा है कि सपना चौधरी किसी भी दिन कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। हालांकि इस पर कांग्रेस या सपना चौधरी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

मालूम हो, होली के दिन जारी भाजपा की पहली लिस्ट में हेमा मालिनी का नाम है। टिकट फाइनल होने के बाद हेमा ने कहा था, लोग चाहते थे कि मैं यहां से फिर से चुनाव लड़ूं। मैं अमित शाह जी और मोदी जी की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे फिर से चुना। मैं कड़ी मेहनत करुंगी और क्षेत्र में विकास लाऊंगी मैं अन्य राजनेताओं की तरह नहीं हूं, यहां के लोग मेरे काम को पसंद करते हैं।

वहीं फैमस डांसर सपना चौधरी को लेकर बीते महीनों से चर्चाएं चल रही हैं। कहा जा रहा है कि वे कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सपना चौधरी ने कांग्रेस से ये शर्त रखी थी कि अगर पार्टी उसे चुनाव लड़वाती है, तो ही वो कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगी।

सपना की यूपी और बिहार में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके प्रोग्राम्स में हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इसको देखकर कांग्रेस ये फैसला ले सकती है।

Share This News :