Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस की सूची झूठी, मेरे पास कॉल रिकॉर्ड: नरोत्तम मिश्रा

किसान कर्जमाफी पर एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को उन किसानों की सूची सौंपी है जिनका कर्ज माफ हो चुका है। वहीं नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि कांग्रेस नेताओं ने जो सूची सौंपी है वो फर्जी है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने जो सूची सौंपी है उनमे से कई किसानों पर दो लाख का कर्ज था ही नहीं।

वहीं नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि उन्होंने किसानों से बात की है और उन्होंने खुद पर कोई कर्ज होने से इंकार कर दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने सबूत के तौर पर बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मुहैया कराई है। दूसरी तरफ कांग्रेस का कहना है कि नरोत्तम मिश्रा की किरकिरी हुई है इसलिए वो झूठ बोल रहे हैं। हमने उन्हें जो सूची उपलब्ध कराई है वो सही है।

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि एक भी किसान का दो लाख रुपए का कर्ज माफ नहीं हुआ है और अगर हुआ है तो वे खुद उन्हें दो लाख रुपए देंगे। जिसके बाद कांग्रेस नेता ने उन्हें दो लाख रूपए तक की कर्जमाफी वाले किसानों की सूची सौंप दी और कहा की वादे के अनुसार दो-दो लाख रुपए किसानों को दें।

Share This News :