Home > राज्यो से ,slider news,
वाराणसी से मोदी के सामने विपक्ष की संयुक्त प्रत्याशी हो सकती हैं प्रियंका गांधी?

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भले ही मजाक में यह सवाल पूछे हैं कि "वाराणसी से चुनाव लड़ जाऊं क्या?, लेकिन इसके मायने बहुत गूढ़ हैं. राजनीतिक विश्लेषक और राजनीतिक लोग इसके निहितार्थ ढूंढने लगे हैं और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका सचमुच वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं. अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा? सियासी गलियारे में चर्चा है कि वाराणसी से प्रियंका गांधी कांग्रेस और महागठबंधन की संयुक्त उम्मीदवार बन सकती हैं.

दरअसल, 2014 के चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को वाराणसी सीट से 5,81,122 वोट मिले थे. जबकि, अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के अजय राय और बीएसपी के विजय प्रकाश जायसवाल को 3,45,431 वोट मिले थे, यानि पीएम मोदी की जीत का मार्जिन करीब 2 लाख से अधिक था. कांग्रेस को लगता है कि अगर इस सीट से प्रियंका गांधी विपक्ष की ओर से इकलौती उम्मीदवार बनती हैं तो वह (प्रियंका) पीएम मोदी को कड़ी टक्कर दे सकती हैं. वैसे इस सीट से भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण के भी चुनाव मैदान में आने की उतरने की चर्चा है.

 à¤¸à¥‚त्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की खबर जानबूझकर लोगों के बीच फैलाई जा रही है. इसके पीछे कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का मकसद पूर्वांचल में अपने संगठन को मजबूत करने के साथ ही सपा-बसपा-रालोद गठबंधन को एक मैसेज देना है. अगर प्रियंका, मोदी के खिलाफ मैदान में उतरती हैं तो पूरे प्रदेश में मैसेज जाएगा कि बीजेपी और पीएम मोदी का मुकाबला कांग्रेस कर रही है. अब गेंद गठबंधन के पाले में है कि वह प्रियंका के पीछे खड़े होकर वाराणसी में पीएम मोदी को घेरने की कोशिश करता है या फिर लड़ाई को त्रिकोणीय बनाता है.

Share This News :