Homeखेल ,slider news,
दिल्ली ने कोलकाता को सुपर ओवर में हराया

 à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ कैपिटल्स ने शनिवार को आईपीएल 2019 में कोलकाता नाइटराइडर्स को सुपर ओवर में हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में 1 विकेट पर 10 रन बनाए जिसके जवाब में कोलकाता 1 विकेट पर 7 रन ही बना पाया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी कर 8 विकेट पर 185 रन बनाए। खराब शुरुआत के बाद आंद्रे रसेल (62) और कप्तान दिनेश कार्तिक (50) ने स्कोर को मजबूती प्रदान की। इसके जवाब में पृथ्वी शॉ शतक से चूके और 99 रन बनाकर आउट हुए और इसके बाद दिल्ली 6 विकेट पर 185 रन बनाकर मैच टाई करवा पाया। सुपर ओवर में कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी कर मात्र 7 रन देते हुए जीत मेजबान दिल्ली की झोली में डाल दी।

Share This News :