Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
Sumitra mahajan ने इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोलीं- पार्टी को चिंता मुक्त किया

इंदौर। सांसद और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इंदौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। एक पत्र लिखकर उन्होंने कहा कि भाजपा ने अभी तक इंदौर से लोकसभा सीट के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। संभव है कि पार्टी निर्णय लेने में कुछ संकोच कर रही है। हालांकि मैंने पार्टी के नेताओं पर ही इस बारे में निर्णय छोड़ा था। लेकिन उनके मन में कुछ असमंजस है। इसलिए मैं यह घोषणा करती हूं कि मुझे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना है। अब पार्टी अपना निर्णय मुक्त होकर और नि:संकोच मन से करे। इंदौर के लोगों ने अभी तक मुझे जो प्रेम दिया और भाजपा के कार्यकर्ताओं की मैं दिल से आभारी हूं।

यह पत्र सामने आने के बाद जब मीडियाकर्मी ताई के घर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि यह पत्र मैंने ही लिखा है और इसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है। ताई ने कहा कि केंद्र निर्णय लेने में संकोच कर रहा था। मैं 75 साल के क्राइट एरिया में आ गई हूं। जल्दी से जल्दी निर्णय हो जाए इसके लिए मैंने यह निर्णय लिया है। मैंने पार्टी को अपनी चिंता से मुक्त किया है। चुनाव में बहुत कम समय बचा है और इसके लिए हमें जी जान लगाकर तैयारी करना है। सुमित्रा महाजन ने अंतिम दबाव बनाने के सवाल पर कहा कि कुछ लोग विरोध करते हैं और वो करते रहेंगे, इसका मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

Share This News :