Home > राज्यो से ,slider news,
वाराणसी से प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, Congress ने इस नेता को दिया टिकट

 à¤²à¥‹à¤•सभा चुनाव में वाराणसी से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने का सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अजय राय यहां से प्रत्याशी होंगे। अजय राय 2014 में भी मोदी के खिलाफ लड़े थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। दूसरे स्थान पर अरविंद केजरीवाल रहे थे। इस बार मोदी बनाम अजय राय मुकाबला होगा। समाजवादी पार्टी ने यहां से शालिनी यादव को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने गोरखपुर सीट से मधुसूदन तिवारी को टिकट दिया है। बहरहाल, यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि प्रियंका 2019 का चुनाव लड़ेंगी या नहीं। उनको लेकर दो सीटों का अटकलें थीं। पहली - वाराणसी और दूसरी इलाहाबाद। कांग्रेस ने इन दोनों सीटों से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है।

Share This News :