Home > राज्यो से ,slider news,
जब राहुल गांधी ने की प्रियंका की खिंचाई

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों के बीच अपने हेलिकॉप्टर को लेकर बातचीत हो रही है. वीडियो में राहुल और प्रियंका के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखी. बताया जा रहा है कि यह वीडियो कानपुर एयरपोर्ट का है.उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने के लिए राहुल और प्रियंका गांधी कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे. यहां से राहुल गांधी रायबरेली के लिए तो प्रियंका उन्नाव के लिए रवाना हुईं. इससे पहले दोनों ने अपने हेलिकॉप्टर के लिए बात की. वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं कि प्रियंका कम दूरी का सफर करती हैं, लेकिन उन्हें बड़ा हेलिकॉप्टर मिला हुआ है.मजाकिया अंदाज में राहुल ने कहा कि मैं बड़ी दूरी का सफर करके चुनाव प्रचार कर रहा हूं, लेकिन मुझे छोटा हेलिकॉप्टर मिला है, लेकिन मैं अपनी बहन से प्यार करता हूं. हालांकि, इस दौरान प्रियंका ने भी भाई से मजाक किया. बाद में दोनों अपनी चुनावी रैलियों के लिए रवाना हो गए.इससे पहले दोनों ने एयरपोर्ट स्टाफ के साथ फोटो खिंचाई. बाद में प्रियंका गाड़ी से उन्नाव के लिए रवाना हो गईं, यहां वो रोड शो करेंगी. इसके बाद प्रियंका बाराबंकी जाएंगी और वहां भी रोड शो के जरिए कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगी. जबकि राहुल रायबरेली और अमेठी में रैली को संबोधित करेंगी.

Share This News :