Home > राज्यो से ,slider news,
कांग्रेस कमेटी की बैठक कल, राहुल कर सकते हैं इस्तीफे की पेशकश

कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। अब इस हार की समीक्षा के लिए शनिवार दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के नेता चुनाव में मिली शिकस्त को लेकर चर्चा करेंगे।

इस बीच एक बार फिर खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हार की जिम्मेदारी लेते हुए बैठक में पद से इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। राहुल के इस्तीफे को लेकर गुरुवार को भी मीडिया में खबरें आईं थी लेकिन कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इन्हें खारिज कर दिया था।

इसके बाद अब फिर से खबर है कि राहुल वर्किंग कमेटी की बैठक में इसकी पेशकश कर सकते हैं। दावा है कि राहुल ने सोनिया गांधी के सामने यह बात रखी तो सोनिया ने सलाह दी कि मीडिया के सामने इस्तीफा रखने की बजाय पार्टी की बैठक में रखें।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के 23 मई को आए नतीजों में कांग्रेस को जबरदस्त झटका लगा है। जहां यूपीए के खाते में 85 सीटें जाती दिख रही थीं वहीं अकेली कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर समिटकर रह गई। 17 राज्यों में तो कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई। इतना ही नहीं, खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिब ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद भी अपने-अपने गढ़ों अमेठी और गुना से चुनाव हार गए।

Share This News :