Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
मोदी का नया मंत्रिमंडल, देखें पूरी लिस्‍ट

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। à¤¨à¤°à¥‡à¤‚द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ले ली है। उनके साथ ही कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली है। नरेंद्र मोदी सहित अभी तक कुल 40 लोगों ने शपथ ली है। इनमें 24 कैबिनेट एवं 16 राज्‍यमंत्री हैं। आइये जानते हैं मोदी की नई सरकार में कौन से चेहरे शामिल हैं।

 - नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राजनाथ सिंह द्वारा मंत्री पद की शपथ ली गई।

- छत्तीसगढ़ से सांसद रेणुका सिंह को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। रेणुका सरगुजा से सांसद हैं। वे रमन सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं। आदिवासी नेता के तौर पर पहचान रखती हैं।

  • वी मुरलीधरन महाराष्ट्र से बीजेपी राज्यसभा सांसद है। वे केरल बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। मुरलीधरन अंग्रेजी में ग्रेजुएट हैं।
  •  à¤°à¤¤à¤¨ लाल कटारिया हरियाणा की अंबाला सीट से तीसरी बार बीजेपी सांसद चुने गए हैं। पहली बार 1999 में अंबाला से सांसद बने थे। 2014 में अंबाला से जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। कटारिया ने कुमारी शैलजा को छह लाख से ज्यादा वोटों से इस बार हराया है।

    बिहार से सांसद नित्यानंद राय को भी नई सरकार में जगह मिली है। उजियारपुर से सांसद राय 2000 से हाजीपुर से लगातार चार बार विधायक भी रह चुके हैं। राय अमित शाह के करीबी भी माने जाते हैं।

  • सुरेश अंगाड़ी बेलगाम से चौथी बार सांसद चुनकर आए हैं। मोदी के दूसरे कार्यकाल की सरकार में उन्हें भी मंत्री बनाया गया है। अंगाड़ी पेशे से कारोबारी और शिक्षाविद् हैं। 2004 में इन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था। बीएस येदियुरप्पा के अंगाड़ी करीबी माने जाते हैं।

    - हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम रह चुके प्रेम कुमार के बेटे अनुराग ठाकुर को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। हिमाचल के हमीरपुर से ठाकुर चौथी बार सांसद चुने गए हैं। भाजयुमो के भी वे राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।

     

    - संजय धोत्रे ने भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वे महाराष्ट्र के अकोला से सांसद हैं। लगातार चौथी बार धोत्रे अकोला से जीते हैं।

    - पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो को एक बार फिर मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। वे लगातार दूसरी बार आसनसोल से चुनाव जीतें हैं। पिछली बार भारी उद्योग मंंत्रालय के मंत्री रह चुके हैं। वे जाने माने सिंगर रह चुके हैं।

     

    - साध्वी निरंजन ज्योति यूपी के फतेहपुर से बीजेपी सांसद हैं। पिछली सरकार में राज्यमंत्री रहे साध्वी ज्योति को इस बार भी जगह मिल गई है। कुंभ 2019 में महामंडलेश्वर थीं। खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी थी पिछली सरकार में।

    - रामदास अठावले पिछली मोदी सरकार में राज्यमंत्री रहें हैं। इस बार भी उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। वे महाराष्ट्र के पंडरपुर से भी सांसद रह चुके हैं। पिछली सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं। महाराष्ट्र के दलित कद्दावर नेता हैं अठावले

     

    - पुरुषोत्तम रुपाला गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं। उन्हें भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। गुजरात सरकार में भी रुपाला मंत्री रह चुके हैं। मोदी की पहली सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं। अब तक तीन बार राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं।

    - जी कृष्ण रेड्डी को भी मोदी सरकार में जगह मिली है। वे तेलंगाना के सिकंदराबाद से सांसद हैं। वे विधायक दल के नेता भी रह चुके है। 25 साल पीएम मोदी के साथ अमेरिका यात्रा कर चुके हैं। पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद राज्यमंत्री का पद मिला।

    - राजसाहब दांडे ने भी राज्यमंत्री की शपथ ली, वे जालना से सांसद हैं।

    - कृष्णपाल गुर्जर द्वारा भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली गई। उन्होंने इस बार हरियाणा से दूसरी बड़ी जीत हासिल की। 2009 से 2013 तक हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे। पिचली मोदी सरकार में भी गुर्जर राज्यमंत्री रह चुके हैं।

    - कृष्णपाल गुर्जर द्वारा भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली गई। उन्होंने इस बार हरियाणा से दूसरी बड़ी जीत हासिल की। 2009 से 2013 तक हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे। पिचली मोदी सरकार में भी गुर्जर राज्यमंत्री रह चुके हैं।

    - पूर्व जनरल वीके सिंह को एक बार फिर मोदी सरकार में जगह मिल गई है। सिंह भारतीय सेना के चीफ रह चुके हैं। सिंह 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे। फिलहाल गाजियाबाद से सांसद हैं। वे पिछली मोदी सरकार में भी राज्यमंत्री रह चुके हैं।

    - राजस्थान के बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। 2013 में मेघवाल सर्वश्रेष्ठ सांसद रह चुके हैं। वे रिटायर्ड IAS हैं। पिछली सरकार में संसदीय कार्य राज्यमंत्री रह चुके हैं।

    - बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे को राज्यमंत्री बनाया गया है। 5 बार बिहार के विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। इन्हें पीएम मोदी के जबर्दस्त समर्थकों में माना जाता है।

    - फग्गन सिंह कुलस्ते को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। मध्यप्रदेश में कुलस्ते बीजेपी के बड़े आदिवासी नेता हैं। पिछली सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

    - मनसुख मांडविया राज्यमंत्री की शपथ ली। वे छह बार सांसद बन चुके हैं। सडक परिवर्तन राजमार्ग में राज्यमंत्री रहे हैं। इस बार भी उन्हें स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।

    - हरदीप सिंह पुरी ने भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वे अमृतसर से इस बार सिंह चुनाव हार चुके है। यूएन में भारत के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। ब्रिटेन और ब्राजील में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं पुरी।

    - आर के सिंह ने भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह बनाई है। सिंह यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह सचिव रह चुके हैं। 1975 बैच के बिहार कैडर के IPS अधिकारी रह चुके हैं।

    - किरण रिजिजू को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। उन्होनें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। अरुणाचल पश्चिम से वे फिर सांसद बने हैं। वे नार्थ ईस्ट में बीजेपी का चेहरा है। वे 2004 में पहली बार संसद पहुंचे थे।

    - डॉ. जितेंद्र सिंह को राष्ट्रपति द्वारा राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) की शपथ दिलाई गई। उधरपुर से वे दोबारा सांसद चुने गए। कार्मिक और पूर्वोत्तर विकास के राज्यमंत्री रहे।

    - श्रीपद नाइक नार्थ गोवा से सांसद हैं। उन्हें भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। वे गोवा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पिछली सरकार में आयुष मंत्री रहे हैं।

    - राव इंद्रजीत सिंह ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वे पिछली सरकार में भी राज्यमंत्री रह चुके हैं। वे हरियाणा के पूर्व सीएम राव वीरेंद्र सिंह के बेटे हैं।

    - संतोष कुमार गंगवार ने भी शपथ ग्रहण की। गंगवार फिलहाल बरेली से सांसद हैं। मोदी के पहले कार्यकाल में वित्त राज्यमंत्री रहे चुके हैं।

    - भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को भी दोबारा मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने जोधपुर से सीएम अशोक गेहलोत के बेटे को हराया था।

    - डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा भी शपथ ग्रहण की गई। शिवसेना की तरफ से अरविंद सावंत द्वारा मोदी मंत्रिमंडल में जगह बनाई गई है।

    - भाजपा में मुस्लिम समुदाय के बड़े नेता मुख्ताब अब्बास नकवी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

    - पूर्व पेट्रोलियम मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान को मोदी कैबिनेट में दूसरी बार भी जगह मिल गई है। उनके द्वारा कैबिनेट मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली गई।

    - राष्ट्रपति द्वारा पीयूष गोयल को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में पीयूष गोयल के पास कई महत्वपूर्ण विभाग रहे। आखिरी वक्त में वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद उनके द्वारा आखिरी बजट भी पेश किया गया।

    - प्रकाश जावड़ेकर ने भी मोदी कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली। पिछली बार उन्हें मानव विकास संसाधन मंत्री बनाया गया था। जावड़ेकर फिलहाल मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं।

    - डॉ. हर्षवर्धन द्वारा भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली गई। हर्षवर्धन दिल्ली से चार बार विधायक रहे हैं। वर्तमान में चांदनी चौक से दूसरी बार सांसद हैं। पिछली बार मोदी कैबिनेट में केंद्रीय विज्ञान एवं पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं।

    - अमेठी से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर सांसद बनी स्मृति ईरानी को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई।

    - अर्जुन मुंडा झारखंड के बड़े आदिवासी नेता हैं। उन्होंने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड के मुंडा तीन बार सीएम रह चुके हैं।

    - मोदी कैबिनेट में रमेश पोखरियाल निशंक भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर नजर आएंगे। राष्ट्रपति द्वारा उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। निशंक उत्तराखंड के सीएम भी रह चुके हैं।

    - पूर्व विदेश सचिव रहे एस जयशंकर ने भी मोदी कैबिनेट में जगह बनाई है। उन्होंने भी पद और गोपनियता की शपथ ली। अमेरिका, चीन सहित कई देशों में भारत के राजदूत रहे हैं।

    - थावरचंद गेहलोत ने भी मोदी मंत्रिमंडल में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। अनुसूचित जाति का बड़ा चेहरा हैं गेहलोत।

    - सिमरत कौर बादल ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। नरेद्र सिंह तोमर भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर चुके हैं।

    - रविशंकर प्रसाद ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। रामविलास पासवान ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

    - निर्मला सीतारमण ने भी कैबिनेट मंत्री पद की और गोपनीयता की शपथ ली।

    - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ने भी घर पर टीवी के जरिये नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ लेते हुए देखा।

    - मोदी मंत्रिमंडल में सदानंद गौड़ा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। गौड़ा जनसंघ के जमाने के अनुभवी और बेदाग छवि वाले नेता हैं।

    -अमित शाह और नितिन गडकरी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

    - राजनाथ सिंह के बाद अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

     

     

     

Share This News :