Home > राज्यो से ,slider news,
इन मंत्रियों को यह बिभाग मिलना सम्भब

प्रधानमंत्री मोदी और उनके 57 मंत्रियों की कैबिनेट ने गुरुवार को एक भव्य कार्यक्रम में शपथ ग्रहण की। इसके बाद अब बारी कबिनेट मंत्रियों को बांटे जाने वाले मंत्रालयों की है। खबर है कि आज शाम कैबिनेट की बैठक में मंत्रालय बांटे जा सकते हैं लेकिन उससे पहले मीडिया में कुछ अहम मंत्रालयों को लेकर खबर आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी कैबिनेट में स्वयं प्रधानमंत्री मोदी कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन के अलावा एटॉमिक एनर्जी विभाग, स्पेस और वो मंत्रालय जो किसी को नहीं दिए जाएंगे उनकी जिम्मेदारी लेंगे। वहीं राजनाथ सिंह पूर्व सरकार की ही तरह गृहमंत्री हो सकते हैं।

मोदी कैबिनेट का चमकता चेहरा कहे जा रहे आमित शाह को वित्त मंत्रालय दिया जा सकता है। हालांकि, वित्त मंत्रालय के लिए पीयूष गोयल का नाम भी रेस में आगे है। वैसे बता दें कि अमित शाह को मिलने वाले मंत्रालय पर उतना ही सस्पेंस है जितना इस बात पर था कि वो कैबिनेट का हिस्सा होंगे या नहीं। नितिन गडकरी को पूर्व की तरह सड़क परिवहन औ जहाजरानी मंत्री बनाया जा सकता है।

इनके अलावा निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय फिर से मिल सकता है जबकि सदानंद गौड़ा को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय दिया जा सकता है। एस जयशंकर प्रसाद को विदेश मंत्रालय जबकि रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्रालय दिया जा सकता है।हालांकि, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि इन मंत्रियों को जो मंत्रालय दिए जाने का दावा किया जा रहा है वो सही है। किसे कौन सा मंत्रालय मिलेगा इसका खुलासा आज शाम को होने वाली कैबिनेट बैठक में होगा।

Share This News :