Home > राज्यो से ,slider news,
आज होगी कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक, चुना जाएगा नेता

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बावजूद कांग्रेस के 52 सांसद लोकसभा में बैठेंगे। चुनाव में हार के बाद आज पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक होने जा रही है जिसमें ससंदीय दल का नेता चुना जाएगा।

हालांकि, इन दिनों कांग्रेस के अंदरूनी हालात सामान्य नहीं हैं और यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब राहुल गांधी अपने पद से इस्तीफे की बात कह चुके हैं। जहां एक तरफ कांग्रेस के सामने राहुल को मनाना चनौती है वहीं ससंदीय दल की नेता किसे बनाया जाए यह भी बड़ा मुद्दा है। इसके साथ ही समस्या यह है कि सदन में कांग्रेस के पास इतने भी सांसद नहीं हैं कि उनके किसी नेता को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष चुना जा सके।

बता दें कि 543 सदस्‍यों वाली लोकसभा में कांग्रेस के 52 सांसद हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए 55 सदस्‍यों की जरूरत होती है। इस हिसाब से देखें तो कांग्रेस के पास इस पद के लिए तीन सांसदों की कमी है।

सूत्र बताते हैं कि बैठक में सोनिया गांधी को संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में दोबारा बनाए रखने का प्रस्‍ताव भी आ सकता है। बैठक में सोनिया और राहुल गांधी के साथ पार्टी के सभी 52 लोकसभा सांसद मौजूद रहेंगे। यही नहीं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य भी बैठक में हिस्‍सा लेंगे।

Share This News :