Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
पाकिस्तान एयरलाइंस का विमान एबटाबाद में गिरा, हादसे में 47 लोगों की मौत

पाकिस्तान एयरलाइंस का विमान एबटाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक विमान में 47 लोग सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान एयरलाइंस का विमान PK661 एबटाबाद के हवेलियां इलाके में क्रैश हुआ है। कंट्रोल रूम से विमान का संपर्क 4.30 बजे के आसपास टूट गया।

यह विमान चितराल से इस्लामाबाद जा रहा था। बताया जा रहा कि हवेलियां के पास यह विमान रडार से गायब हो गया था। बताया जा रहा कि विमान में आग लगने के बाद वह नीचे गिर गया। हादसे में किसी के भी जिंदा होने की उम्मीद नहीं है। जिस जगह विमान हादसे का शिकार हुआ है, वो पहाड़ी इलाका है। आशंका जताई जा रही कि कोहरा भी हादसे का एक कारण हो सकता है।

इस विमान में गायक से इस्लामिक उपदेशक बने जुनैद जमशेद सहित 47 लोग सवार थे। विमान दोपहर 3:30 बजे चितराल से रवाना हुआ और शाम करीब 4:40 बजे इसे इस्लामाबाद के बेनजीर भुट्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था।

पीआईए के एक प्रवक्ता ने यह पुष्टि की कि इस विमान के राडार से हटने से पहले विमान के पायलट ने यातायात नियंत्रक को ‘आपात स्थिति संबंधी सूचना’ दी थी। उन्होंने कहा कि इस एटीआर विमान में नौ महिलाओं और दो शिशुओं सहित 42 यात्री, दो विमान परिचारिकाएं और तीन पायलट सवार थे। पीआईए के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने एक हेलीकाप्टर और टुकड़ियों को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना किया है। जमशेद के भाई ने कहा कि जमशेद धार्मिक प्रवचन के लिए चितराल गए थे।

पीआईए के प्रवक्ता दनियाल गिलानी ने ट्वीट किया कि पीआईए का एटीआर-42 विमान पीके-661 चित्राल से इस्लामाबाद के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर में कंट्रोल टावर के संपर्क से हट गया। इस विमान में करीब 40 यात्री सवार थे।

Share This News :