Homeराज्यो से ,slider news,
जनसम्पर्क मंत्री डा. मिश्रा ने रीवा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का किया शुभारंभ

जनसम्पर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रीवा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारंभ किया। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने दस महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन भी वितरित किये। जनसंपर्क मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खाना बनाने में महिलाओं को धुएं से होने वाली परेशानी को सरकार ने समझा है। डॉ. मिश्रा कहा कि बरसात में गीली लकड़ी से खाना बनाना कितना कठिन होता है। धुयें से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिये बहू- बेटियों और माताओं, बहनों को धुएं से निजात दिलाने के लिये प्रधानमंत्री उज्जवला योजना लागू की गयी है। जिससे कि रसोई गैस महिलाओं को आसानी प्राप्त हो सके। इस अवसर पर में 400 से अधिक महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिये गये ।

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि राज्य में महिलाओं, गरीबों और किसानों की हितैषी सरकार अनेक जन-कल्याणकारी कार्य कर रही है। इनके कल्याण के लिये अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मंत्री डॉ. मिश्रा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्य मंत्री कन्यादान योजना, नि:शुल्क सायकल वितरण योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में महिलाओं से जानकारी भी ली। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि बेटे और बेटी के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें , बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलायें.

Share This News :