Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
सांसद हेमामालिनी ने संसद में कहा - 'हमारे डॉक्टर्स सुपर हीरो और राष्ट्रीय धरोहर'

नई दिल्ली। देशभर में डॉक्टर्स पर हो रहे हमलों का मुद्दा शुक्रवार को लोकसभा में भी गूंजा। बीजेपी सांसद हेमामालिनी ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि डॉक्टरों पर हो रहे लगातार हमलों से मैं चिंतित हूं। 17 जून को देशभर में 8 लाख डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। उन्होंने ये भी कहा कि एक मरीज को बचाने के लिए डॉक्टर तनावपूर्ण स्थिति से गुजरता है।

हेमामालनी ने आगे कहा कि 'डॉक्टर हमारे सुपर हीरो और राष्ट्रीय धरोहर हैं। हम जैसे भगवान पर भरोसा करते हैं वैसे ही इस धरती पर डॉक्टर पर भरोसा करते हैं। सरकार को डॉक्टर्स पर हमला करने वालों को ब्लैक लिस्ट करने का सख्त कानून लाना चाहिए। उन्हें हॉस्पिटल जैसी जरुरी सुविधा से वंचित किया जाना चाहिए।'

Share This News :