Homeवायरल न्यूज़,
149 वर्ष बाद आ रहा है ये चंद्रग्रहण, राशियों पर रहेगा ऐसा प्रभाव

सूर्यग्रहण के बाद 16 व 17 जुलाई की मध्य रात्रि को खंडग्रास चंद्रग्रहण दिखाई देगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार 9 घंटे पहले 16 जुलाई को दिन में 4.30 बजे से चंद्रग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा। ग्रहण का स्पर्श रात्रि 1.30 बजे से मध्यकाल 2.58 बजे तक होगा। इसके बाद 17 जुलाई से ही सावन माह शुरू हो जाएगा। ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को धनु राशि के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लग रहा है।

उल्लेखनीय है कि यह इस साल (2019) का दूसरा चंद्र ग्रहण है। ऐसे में ग्रहों को लेकर कई दिलचस्प संयोग बन रहे हैं। 16 जुलाई को ही गुरु पूर्णिमा है और फिर अगले दिन यानी 17 जुलाई से श्रावन का पावन महिना शुरू हो रहा है। ऐसे में 149 सालों बाद ऐसा मौका बन रहा है जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।ज्योतिष के जानकारों के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय राहु और शनि चंद्रमा के साथ धनु राशि में होंगे। इससे ग्रहण का प्रभाव और बढ़ेगा। साथ ही सूर्य और चंद्र चार विपरीत के ग्रह शुक्र, शनि, राहु और केतु के घेरे में रहेंगे। इससे पहले 1870 में ऐसा हुआ था जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण पड़ा था। उस साल तब 12 और 13 जुलाई के बीच की रात को चंद्र ग्रहण पड़ा था। उस समय भी चंद्रमा शनि, राहु और केतु के साथ धनु राशि में था। साथ ही सूर्य और राहु एक साथ मिथुन राशि में प्रवेश कर गए थे।

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 

इस ग्रहण का विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि à¤ªà¤° इसके दुष्प्रभाव से मान सम्मान यश प्रतिष्ठा पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

 

- वृषभ à¤°à¤¾à¤¶à¤¿ à¤µà¤¾à¤²à¥‡ व्यक्तियों पर स्वास्थ्य संबंधी विपरीत प्रभाव रह सकता है।

मिथुन राशि à¤µà¤¾à¤²à¥‡ जातकों को स्त्री से संबंधित कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

 

कर्क राशि à¤µà¤¾à¤²à¥‡ व्यक्ति के लिए यह ग्रहण शुभ फल दाई हो सकता है, सुख, यश, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति संभव है।

सिंह राशि à¤µà¤¾à¤²à¥‡ व्यक्तियों के लिए यह ग्रहण चिंता कारक परिस्थितियां निर्मित कर सकता है।

कन्या राशि à¤µà¤¾à¤²à¥‡ व्यक्तियों को व्यथा और परेशानी की स्थिति तथा अनावश्यक दौड़ भाग करना पड़ सकती है।

तुला राशि à¤µà¤¾à¤²à¥‡ व्यक्तियों के लिए यह ग्रहण धन प्राप्ति के संदर्भ में शुभ फल दाई सिद्ध होगा। लक्ष्मी प्राप्ति के लिए किए जाने वाले प्रयासों में सफलताओं की प्राप्ति भी संभव है।

वृश्चिक राशि à¤•à¥‡ व्यक्ति सावधानी से लेनदेन व्यवहार करें। इस ग्रहण के प्रभाव से हानि होने की आशंका दृष्टिगोचर हो रही है।

धनु राशि à¤µà¤¾à¤²à¥‡ व्यक्ति लापरवाही से बचें वाहन आदि से सावधानी रखें यह ग्रहण किसी दुर्घटना घात की स्थिति बनाता है।

मकर राशि à¤µà¤¾à¤²à¥‡ व्यक्तियों के लिए किसी क्षति का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि à¤µà¤¾à¤²à¥‡ व्यक्तियों के लिए यह लाभदायक और प्रयासों में सफलता दायक परिस्थिति बनाता है।

मीन राशि à¤•à¥‡ जातकों को यह ग्रहण सब प्रकार के सुखों में वृद्धि करेगा।

 

 

 

Share This News :