Home > राज्यो से ,slider news,
रामलाल की जगह बीएल संतोष बनाए गए बीजेपी के संगठन महासचिव

भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त महासचिव बीएल संतोष को पार्टी के संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है. उनको रामलाल की जगह बीजेपी का संगठन महासचिव बनाया गया है. रामलाल करीब 13 साल तक भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव रहे और अब वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में वापस लौट गए हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी के संयुक्त महासचिव बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है.

 

Share This News :