Home > राज्यो से ,slider news,
स्पीकर की दलील- स्टे हटाए SC तो इस्तीफों पर कल तक लेंगे फैसला


  • कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर आज सुप्रीम फैसला
    बागी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
    इस्तीफे को लेकर स्पीकर को मिल सकता है कोई आदेश
    18 जुलाई को विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग
    आप कहें तो कल तक लेंगे फैसला: स्पीकर
    एक लंबी तीखी बहस के बाद स्पीकर की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि आप बंदिशे हटाइए, हम कल तक इस्तीफे और अयोग्यता पर फैसला कर लेंगे. साथ ही एक कारण भी देंगे. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि स्पीकर को कुछ हो गया है और वो इस तरह के फैसले ले रहा है. स्पीकर काफी अनुभव वाला व्यक्ति है.
    चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने इस दौरान कहा कि अगर आप इस्तीफे पर फैसला कर सकते हैं, तो करिए. CJI बोले कि जब हमने पिछले साल 24 घंटे में फ्लोर टेस्ट करने का आदेश दिया तो आपने आपत्ति नहीं जताई थी, क्योंकि वो आपके हक में था. इस वक्त सुप्रीम कोर्ट में स्पीकर के अधिकारों पर तीखी बहस चल रही है.
    अभिषेक मनु सिंघनी के कहा कि अयोग्य वाला मामला इस्तीफा देने से पहले का ही है. चीफ जस्टिस ने इस पर पूछा कि अगर कोई व्यक्ति आमने-सामने इस्तीफा नहीं देता है तो क्या होता है. उन्होंने पूछा कि क्या स्पीकर ने कोर्ट आने से पहले कुछ नहीं किया. उन्होंने नोटिस जारी करना चाहिए था. CJI ने पूछा कि जब विधायकों ने इस्तीफा दिया तो स्पीकर ने क्यों कुछ नहीं किया, क्यों वो लगातार कहते रहे कि वह तुरंत फैसला नहीं कर सकते हैं.
    मुकुल रोहतगी के बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने स्पीकर की तरफ से पैरवी की. उन्होंने कहा कि जब अयोग्य होने पर सुनवाई जारी है तो विधायक इस्तीफा कैसे दे सकते हैं. इस दौरान CJI ने स्पीकर के उपलब्ध ना होने पर कहा. जिसपर अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि स्पीकर ने पहले ही कह दिया था कि उनसे मुलाकात का समय नहीं मांगा गया था.

Share This News :