Home > राज्यो से ,slider news,
भारी बारिश का कहर, महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे 2 हजार यात्री

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पानी-पानी हो गई है। यहां जारी आफत की बारिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के चलते मुंबई की रफ्तार थम गई है। यहां 24 घंटों में लगभग 8 इंच बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में भी लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। भारी बारिश के चलते महालक्ष्मी एक्सप्रेस को रास्ते में रोका गया है। यहां 2 हजार यात्री बारिश में फंसे हैं।यहां अगले 24 घंटों में एक बार फिर भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। बारिश के चलते सड़क, रेल और हवाई मार्ग जमकर प्रभावित हुआ है।

Share This News :