Home > राज्यो से ,slider news,
SC ने HC से कहा- उपचुनाव पर कोई आदेश न जारी करे

कर्नाटक के विधायकों को अयोग्य ठहराने के मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट से कहा है कि वो राज्य में उपचुनाव को लेकर कोई आदेश जारी ना करे. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट को निलंबित करने के खिलाफ याचिका पर आदेश जारी करने से इनकार कर दिया.

यानी हाईकोर्ट इस अर्जी पर सुनवाई कर सकता है. दरअसल, चुनाव आयोग ने कांग्रेस की ओर से कर्नाटक हाई कोर्ट में दाखिल की गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. चुनाव आयोग ने हाई कोर्ट में सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की है.

मंगलवार को सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने भी कांग्रेस के रवैए पर नाराज़गी जताई थी. कोर्ट ने कहा था कि जब सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा है तो हाईकोर्ट में याचिका क्यों दाखिल की गई. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को हाईकोर्ट में सुनवाई पर रोक लगाने की याचिका दाखिल करने की इजाजत दी थी.

Share This News :