Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
अयोध्‍या का दीपोत्‍सव अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

अयोध्या। दिवाली के पर्व पर अयोध्या में हर घर में उत्सव की तैयारियां हैं। दीपोत्सव के इस महापर्व पर अयोध्या आज रोशनी से जगमगा उठा जब सरयू के घाट पर एक साथ साढ़े पांच लाख मिट्टी के दीये रोशन हुए। इस दीपोत्सव समारोह ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई है। यह मुकाम तेल के दीयों के प्रज्‍जवलन के सबसे बड़े प्रदर्शन के चलते मिला है। यह उपलब्धि उत्‍तर प्रदेश की सरकार के पर्यटन विभाग और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी द्वारा हासिल की गई है।

Share This News :