Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, 6 जवान घायल

जम्मू कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बाद भी घाटी में आतंकी सक्रिय है. श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स(सीआरपीएफ) के जवानों पर आतंकी ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए. श्रीनगर के करन नगर में स्थित काकासराए इलाके में हुए इस हमले में 6 सीआरपीएफ जवान घायल हो गए.

घायल जावनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. जैसे ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया, सीआरपीएफ के जवानों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की. सुरक्षाबलों ने करन नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, साथ इलाके की पूरी तरह से नाकेबंदी कर ली है.

सुरक्षाबल इलाके के चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं, साथ ही हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सुरक्षाबल संदिग्धों से पूछताछ भी कर रहे हैंं. पुलिस की भी कई टीमें आतंकियों की तलाशी के लिए तैनात हैं. पूरे इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.

सर्च ऑपरेशन जारी

आतंकियों की तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. आतंकी हमले के तत्काल बाद घटनास्थल से भागने में कामयाब हो गए हैं, इससे पहले जवान कुछ समझ पाते, आतंकी भागने में कामयाब हो गए. श्रीनगर में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ और पुलिस बल मौजूद हैं.

Hindi News/ राज्यवार खबरें/जम्मू-कश्मीरFeedback
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, 6 जवान घायल
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर हमला हो गया. श्रीनगर के करन नगर में स्थित काकासराए इलाके में हुए इस हमले में 6 CRPF जवान घायल हो गए. हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
कश्मीर घाटी में तैनात सुरक्षाबल (फाइल फोटो-ANI)कश्मीर घाटी में तैनात सुरक्षाबल (फाइल फोटो-ANI)

शुजा उल हक
श्रीनगर, 26 अक्टूबर 2019, अपडेटेड 20:37 IST

करन नगर में CRPF जवानों पर ग्रेनेड हमलाहमले के बाद आतंकी फरार, सर्च ऑपरेशन जारीघायल जवानों अस्पताल में भर्ती, चल रहा इलाज
जम्मू कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बाद भी घाटी में आतंकी सक्रिय है. श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स(सीआरपीएफ) के जवानों पर आतंकी ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए. श्रीनगर के करन नगर में स्थित काकासराए इलाके में हुए इस हमले में 6 सीआरपीएफ जवान घायल हो गए.

घायल जावनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. जैसे ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया, सीआरपीएफ के जवानों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की. सुरक्षाबलों ने करन नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, साथ इलाके की पूरी तरह से नाकेबंदी कर ली है.

सुरक्षाबल इलाके के चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं, साथ ही हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सुरक्षाबल संदिग्धों से पूछताछ भी कर रहे हैंं. पुलिस की भी कई टीमें आतंकियों की तलाशी के लिए तैनात हैं. पूरे इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.

सर्च ऑपरेशन जारी

आतंकियों की तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. आतंकी हमले के तत्काल बाद घटनास्थल से भागने में कामयाब हो गए हैं, इससे पहले जवान कुछ समझ पाते, आतंकी भागने में कामयाब हो गए. श्रीनगर में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ और पुलिस बल मौजूद हैं.
सुरक्षाबलों की कड़ी निगरानी

सुरक्षाबलों के दस्ते की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं साथ ही लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

इस हमले में जहां 4 जवान घायल हो गए हैं , वहीं 2 जवानों को हल्की चोटें आई हैं. हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. आतंकियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, सीआरपीएफ और पुलिस दोनों आतंकियों के बारे में इनपुट जुटा रहे हैं. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

पाकिस्तान लगातार घाटी में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा है. इससे पहले हाल ही में सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर हमला बोला था. इस हमले में कई लॉन्चिंग पैड तबाह हुए थे. पाकिस्तान लॉन्चिंग पैड के जरिए कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की तैयारी कर रहा है. जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकी संगठनों को घाटी में पसरी शांति रास नहीं आ रही है. भारतीय सेना हर तरह से आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है.

Share This News :