Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
शरद पवार के बाद कांग्रेस भी बोली - 'हम ही बनाएंगे सरकार'

महाराष्ट्र में राजनीति में शनिवार सुबह बड़ा मोड़ आ गया। अब तक शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने की कवायद में लगे थे, तभी भाजपा ने शरद पवार के भतीजे अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली। शनिवार सुबह 8 बजे ही राज्यपाल ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी। एनसीपी के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब देवेंद्र फडणवीस सरकार को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करना है। महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं और बहुमत साबित करने के लिए 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। राज्य से जुड़े पल-पल के राजनीतिक घटनाक्रम को जानें

अहमद पटेल ने कहा कि हमारे सारे विधायक हमारे साथ हैं। हम सभी मजबूती से खड़े हैं। पटेल ने कहा कि राज्य में शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस गठबंधन की सरकार ही बनेगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए अहमद पटेल ने कहा कि भाजपा ने बेशर्मी की इंतेहा कर दी। उन्होंने राज्यपाल द्वारा लिस्ट को वैरिफाई ना करने पर भी सवाल उठाया।

महाराष्ट्र में बदले घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस भी अगल से प्रेस कांफ्रेंस ले रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि आज का राज्य के राजनीतिक इतिहास का दिन काली स्याही से लिखा जाएगा। बिना बैंड, बाजा, बारात के शपथ ग्रहण समारोह किया गया।

शरद पवार ने कहा कि सरकार हम बनाएंगे। सरकार हम बना सकते हैं क्योंकि नंबर हमारे साथ हैं। सुप्रिया सुले को सीएम बनाए जाने के सवाल पर पवार ने कहा कि ऐसा कोई चर्चा नहीं हुई। वह पहले से ही सांसद हैं।

पीसी के दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा सदन में बहुमत साबित नहीं कर सकेगी। लोकतंत्र के नाम पर खेल खेला जा रहा है। शिवसेना जो करती है वो खुलेआम करती है। हमने जनादेश का आदर किया है। भाजपा पर हमला करते हुए उद्धव ने कहा कि वह तोड़ती है और हम जोड़ते हैं।

प्रेस कांफ्रेस के दौरान एनसीपी विधायक एकनाथ शिंरके, राजेंद्र सिंगले और संदीप क्षीरसागर ने बताया कि अजीत पवार उन्हें धोखे से राजभवन ले गए थे। पीसी के दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग शरद पवार के साथ हैं।

 

 

Share This News :