Home > राज्यो से ,slider news,
बजट 2020: देश में बनाए जाएंगे 100 हवाई अड्डे, जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा,' मैंने 2020-21 में परिवहन बुनियादी ढांचे के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये प्रदान करने का प्रस्ताव किया है, इसके तहत मॉर्डन रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, बस स्टेशन, लॉजिस्टिक सेंटर्स बनाए जाएंगे।'  वहीं  à¤¹à¤µà¤¾à¤ˆ जहाजों à¤•ी संख्या 600 से 2200 करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को अपने स्टार्टअप में युवाओं को जोड़ने से अपील की जाएगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेस-वे को जल्द ही पूरा किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाईफाई मिलेगा।6000 किलोमीटर वाले हाइवे को मॉनिटाइज किया जाएगा, देश में 2024 तक 100 नए हवाई अड्डे बनाए जाएंगे। इसके तहत  24000 किमी. ट्रेन को इलेक्ट्रॉनिक बनाया जाएगा। तेजस ट्रेन की संख्या को बढ़ाया जाएगा, जो कि टूरिस्ट डेस्टिनेशन तक जाए। मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन के काम में तेजी लाई जाएगी। 

Share This News :