Home > राज्यो से ,slider news,
राहुल गांधी बोले- मोदी-केजरीवाल झूठे, शाह के भाषण में सिर्फ कचरा होता है

दिल्ली के चुनावी दंगल में जुबानी जंग जारी है. 8 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं. इस कड़ी में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी को घेरा.

कोंडली विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरे 15 साल के राजनीतिक करियर में किसी भी एक भाषण में झूठ सुनने को मिला हो तो आप लोग बताना. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल के भाषण में आपको सिर्फ झूठ मिलेगा.

राहुल गांधी ने मोदी-केजरीवाल पर हमला बोलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह को आड़े हाथों लिया. राहुल ने कहा कि अमित शाह का भाषण ही नहीं सुनना चाहिए. उनके भाषण में सिर्फ कचरा होता है. बीजेपी का काम सिर्फ लोगों को बांटना है. कांग्रेस पार्टी शब्दों से नहीं दिल से रिश्ता रखती है.राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों का एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये का टैक्स माफ किया है, लेकिन उन्हें गरीब और किसानों की चिंता नहीं है. मोदी को सिर्फ महलों में रहने वालों की चिंता है. इससे पहले मोदी ने अमीरों का 3 लाख 50 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था.

Share This News :