Home > राज्यो से ,slider news,
राष्ट्रपति ने खारिज की दोषी अक्षय की दया याचिका,अब फांसी दूर नहीं

निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस के एक दोषी अक्षय ठाकुर की दया याचिका राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने खारिज कर दी है. अक्षय ठाकुर ने शनिवार को राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी थी. राष्ट्रपति ने अक्षय ठाकुर की दया याचिका को ठुकरा दिया है.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अब तक 4 दोषियों में से 3 की दया याचिका ठुकरा चुके हैं. राष्ट्रपति के पास निर्भया के दोषी मुकेश, विनय और अक्षय ठाकुर ने दया याचिका भेजी थी जिसे वे खारिज कर चुके हैं. दोषियों में केवल पवन गुप्ता ने अब तक अपनी याचिका राष्ट्रपति कोविंद को नहीं भेजी है.

निर्भया के साथ 16 दिसंबर 2012 की रात चलती बस में गैंगरेप किया गया था. गैंगरेप के एक सप्ताह बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में निर्भया की मौत हो गई थी. दक्षिण दिल्ली में हुई घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है.निर्भया गैंगरेप केस के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे जिसके बाद रेप और महिला अपराधों से संबोधित कानूनों में बदलाव किया गया था. निर्भया गैंगरेप और मर्डर मामले में मुकेश, विनय, अक्षय, राम सिंह और एक किशोर को आरोपी बनाया गया था.

Share This News :