Home > राज्यो से ,slider news,
पुलवामा हमले पर राहुल के ट्वीट पर मचा सियासी घमासान

नई दिल्‍ली. जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा  में पिछले साल 14 फरवरी को हुए हमले की बरसी पर कांग्रेस  के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी  के ट्वीट ने सियासी भूचाल ला दिया है. राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार  से सवाल पूछा है कि इस हमले से किसे फायदा हुआ? राहुल गांधी के इस सवाल पर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा है कि राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं.

राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा, क्या श्री गांधी को लगता है कि पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार नहीं है? आप उन्हें क्लीन चिट देने पर जोर क्यों दे रहे हैं? क्या आपने भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा बालाकोट में आतंकवादियों पर की कार्रवाई को नहीं देखा? क्या आप निराश हैं कि भारत ने कठोर कार्रवाई की?

Share This News :