Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कैबिनेट बैठक में कई मंत्रियों ने की इस्तीफे की पेशकश

कांग्रेस विधायक डंग के इस्तीफे के बाद सीएम कमलनाथ ने अपने दौरे रद्द किये
भोपाल। मध्यप्रदेश में जारी सियासी ड्रामा कमलनाथ सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। मध्यप्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच शुक्रवार को कमलनाथ कैबिनेट की एक अहम बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश भी की और कहा कि हम आपकी सरकार के साथ हैं अगर इस्तीफा लेना है तो ले लीजिए बताया जा रहा है कि इस दौरान मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी चर्चा हुई है।कैबिनेट विस्तार जल्द - दिग्विजय सिंह
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शुक्रवार सुबह भोपाल पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सीएम कमलनाथ के बुलावे पर भोपाल आया हूं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोई संकट नहीं है। सरकार 100 फीसदी सुरक्षित है। दिग्विजय ने कहाडंग का इस्तीफा नहीं हआ है स्टेटमेंट है। कमलनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा- "मंत्रिमंडल का विस्तार होना चाहिए।

Share This News :