Home > राज्यो से ,slider news,
कोरोना के खौफ से आइफा अवार्ड टला

 à¤­à¥‹à¤ªà¤¾à¤²à¥¤ दुनिया के बड़े हिस्से में फैल चुके जानलेवा कोरोना वायरस का प्रभाव फिल्म उद्योग पर भी पड़ा है। 21 मार्च को भोपाल में व 27-29 मार्च को को इंदौर में पहली बार आयोजित होने वाले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी आईफा अवार्ड समारोह टल गया है। इन तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा। गौरतलब है। मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में आईफा अवार्ड को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। हाल ही में आईफा में नामिनेट होने वाली फिल्मों की घोषणा की गई है, इसके साथ ही इसका इन्वीटेशन भी सामने आया था। मध्य प्रदेश की कला और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए तैयारियां की जा रही थीं। इस कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी पूरी तरह से जुटी हुई थी।

 

 

Share This News :