Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दो लाख 30 हजार करोड़ से ज्यादा को होगा बजट: कैबिनेट बैठक

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई जिसमें वर्ष 2020- 21 के बजट को अनुमोदन दिया गया मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि बजट को लेकर आपके जो भी सुझाव हो वो दे दें। इसके अलावा बजट सत्र में प्रस्तुत होने वाले राज्यपाल के अभिभाषण को भी अनुमोदन दे दिया गया राज्यपाल लालजी टंडन 16 मार्च को विधानसभा में अभिभाषण देंगे। सूत्रों के मुताबिक बजट दो लाख 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक का होगा। बैठक में सरकार द्वारा संधारित मंदिरों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए लाई गई प्रमोटर बिल्डर पॉलिसी पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह का कोई प्रावधान मध्य प्रदेश सरकार नहीं करेगी। कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि राज्यपाल लालजी टंडन के सचिव मनोहर दुबे को ओएसडी के पद पर संविदा नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया है। सीएम हेल्पलाइन में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की सेवा अवधि आगामी 5 साल तक के लिए निरंतर रखी जाएगी।

 

Share This News :