Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भाजपा दो सीटों पर लड़ेगी चुनाव, प्रत्याशियों के लिए 4 नामों का पैनल दिल्ली भेजा

भोपाल। मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा आर-पार के मूड में है। रविवार को पार्टी की बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। 2 सीटों के लिए 4 नामों का पैनल दिल्ली केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। अब 2 उम्मीदवार कौन होंगे, इसका फैसला भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि होली के बाद नाम की घोषणा हो जाएगी।
राज्य सभा की तीनों सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया का 9 अप्रैल को राज्यसभा में कार्यकाल पूरा हो रहा है। कहा जा रहा है कि इस चुनाव में कमलनाथ सरकार की अग्निपरीक्षा होगी है। कांग्रेस में भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होना बाकी है।

Share This News :