Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भोपाल नहीं जाएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, CM ले सकते हैं बड़ा फैसला

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश कांग्रेस में चल रहा सियासी ड्रामा अब भी जारी है और इस घमासान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल जाने के बजाए दिल्‍ली में ही जमे हुए हैं. इस बीच खबर मिल रही है कि कांग्रेस नेता सिंधिया पीएम नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं. हालांकि पीएम ऑफिस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. यही नहीं, दूसरी तरफ भोपाल में सीएम हाउस में कांग्रेस नेताओं की बैठक चल रही है. सीएम कमलनाथ अपने लीगल एडवाइजर विवेक तन्‍खा से सलाह-मशवरा कर रहे हैं. जबकि कमलनाथ की मीटिंग में जीतू पटवारी, गोविंद सिंह, बाला बच्‍चन आदि मौजूद हैं. इस बैठक में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की मौजूदगी की जानकारी मिल रही है. वैसे सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को एमपी कांग्रेस की कमान संभालने का ऑफर दिया गया है.
सीएम की बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव सीएम हाउस पहुंच चुके हैं. कांग्रेस नेताओं के अलावा मुख्य सचिव एस आर मोहंती भी सीएम हाउस में मौजूद हैं. ज्योतिरादित्य के भी इस बैठक में आने की सूचना थी, लेकिन जानकारी मिल रही है कि वो अभी दिल्ली में मौजूद हैं.

कमलनाथ ने सोनिया गांधी से की थी मुलाकातआपको बता दें कि एमपी के सीएम कमलनाथ ने सोमवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद वो तुरंत भोपाल निकल गए थे. कमलनाथ ने भोपाल जाने से पहले मीडिया से बातचीत में वहां किसी भी तरह के विवाद से साफ इनकार किया था.

Share This News :