Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बंगलुरू के रिसॉर्ट से सिंधिया समर्थक MLA ने जारी किया VIDEO

भोपाल.बंगलुरु गयी टोली में शामिल कांग्रेस विधायक (congress mla) मनोज चौधरी ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि सिंधिया (scindia) समर्थक ये मंत्री और विधायक बीजेपी में नहीं जाना चाहते. चौधरी ने बंगलुरू से एक वीडियो जारी किया है. इसमें वो कह रहे हैं कि हम हमेशा महाराज के साथ थे और रहेंगे. मनोज चौधरी हाट पिपल्या से कांग्रेस विधायक हैं.वीडियो देखें.

इस वीडियो में मनोज चौधरी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसे हालात क्यों बनें. महाराज साहब और उनकेसमर्थकों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया ये सब जानते हैं. हम हमेशा महाराज साहब के साथ थे और रहेंगे.

इससे पहले खबर आयी थी कि बंगलुरु गए विधायकों में से 12 ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जाने से इनकार कर दिया है. सूत्रों ने बताया था कि बंगलुरू पहुंचे 10 विधायक और दो मंत्री बीजेपी में जाने को तैयार नहीं हैं. जानकारी के मुताबिक, सिंधिया समर्थक 19 MLA को बेंगलुरु में ठहराया गया है. सियासी उथल-पुथल के बीच मध्‍य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. हालांकि, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता लगातार बहुमत होने का दावा कर रहे हैं. साथ ही फ्लोर टेस्‍ट में बहुमत साबित करने की बात भी कह रहे हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=2Z3bhJHdikE&feature=youtu.be

Share This News :