Home > राज्यो से ,slider news,
सिंधिया के पार्टी में आने से प्रदेश में मजबूत होगी भाजपा: जय सिंह

ज्योतिरादित्य ने दोहराया 53 साल पुराना इतिहास, अब कांग्रेस होगी सत्ता से बेदखल, फिर होगा प्रदेश में भाजपा राज
ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आ जाने से प्रदेश में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। पार्टी संगठन स्तर पर नये आयाम तय करेगी और युवाओं में उत्साह बढ़ेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह ने सिंधिया के भाजपा की सदस्यता लेने पर प्रशन्नता जाहिर कर उनका स्वागत करते हुए यह बात कही।
प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में श्री कुशवाह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय राजनीति में चमकते हुए सितारेे हैं। ऊर्जावान और सकारात्मक सोच के साथ ही जनसेवा को अपना कर्म मानने वाले सिंधिया की विचारधारा पार्टी हित में मजबूती प्रदान करने वाली साबित होगी।
सिंधिया परिवार सदैव से ही हिंदूवादी विचारधारा का प्रतीक रहा है। उनकी दादी  à¤°à¤¾à¤œà¤®à¤¾à¤¤à¤¾ विजयाराजे सिंधिया जनसंघ से जुड़ी रहीं और भाजपा की आधार स्तंभ मानी जाती हैं। उन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा और खड़ा किया। उनकी विचारधारा भी सदैव कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ ही रही। यही कारण रहा कि 1967 में उन्होंने प्रदेश से कांग्रेस की सत्ता को बेदखल कर दिया था। उस दौरान डीपी मिश्रा मुख्यमंत्री थे।
श्री कुशवाह ने कहा कि जब माधवराव सिंधिया ने अपनी पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा था तब भाजपा ने उनके खिलाफ अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। भाजपा सदैव सिंधिया परिवार का सम्मान करती आई है। राजमाता के बाद बसुंधरा राजे और यशोधरा राजे को पार्टी ने मंत्री व मुख्यमंत्री पद देकर सम्मान बढ़ाया है। आज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस को राज्य की सत्ता से बेदखल करने का कदम उठाकर 53 साल बाद फिर वही इतिहास दोहराया है।
श्री कुशवाह ने कहा कि सिंधिया के पार्टी में आने से अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बेहतरीन जुगलबंदी से ग्वालियर-चंबल अंचल प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदु बनेगा। साथ ही दोनों की विकास परक सोच से अंचल में नये आयाम तय होंगे। भाजपा का प्रभाव बढ़ेगा जो आने वाले समय में प्रदेश की नई इबारत लिखेगा। 

Share This News :