Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टर पर पोती कालिख

भोपाल. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया (JYOTIRADITYA SCINDIA) गुरुवार को भोपाल आ रहे हैं. वह यहां दो दिन रहेंगे. पहले दिन पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद सिंधिया 13 मार्च को राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बीजेपी उनके भव्‍य स्‍वागत की तैयारी कर रही है. वहीं, विरोधी उनके पुतले जला रहे हैं और पोस्टर पर कालिख पोत रहे हैं. उधर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज भोपाल में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर रहे हैं. वो दूसरी बार पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए हैं. सिंह अभी राज्यसभा सदस्य हैं.

बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार शाम को भोपाल पहुंच रहे हैं. वह शाम चार बजे भोपाल पहुंचेंगे और फिर एयरपोर्ट से रैली के साथ बीजेपी दफ्तर जाएंगे. यहां प्रदेश पार्टी के बड़े नेता उनका स्वागत करेंगे. उसके बाद वह पिता स्व. माधवराव सिंधिया सहित श्यामाप्रसाद मुखर्जी और राजमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.ये है मिनट टू मिनट प्रोग्राम
-ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 मार्च को शाम 4 बजे प्लेन से भोपाल पहुंचेंगे.-भोपाल एयरपोर्ट से 4 बजकर 14 मिनट पर उनका काफिला बीजेपी दफ्तर के लिए रवाना होगा.

-शाम 4.40 पर सिंधिया बीजेपी के पार्टी प्रदेश मुख्यालय पहुंच जाएंगे.

-शाम 4.50 पर वह नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे औऱ उसके बाद पार्टी कार्यालय में उनका स्वागत कार्यक्रम होगा. सिंधिया इसके बाद होटल नूर-उस-सबाह रवाना हो जाएंगे. रात में वो वहीं रुकेंगे.13 मार्च को दाखिल करेंगे नामांकन पत्र
बीजेपी की सदस्यता लेते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है. सिंधिया 13 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. वह दोपहर 12.50 पर बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे और तकरीबन 2 बजे विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इसके बाद दोपहर सवा तीन बजे प्लेन से दिल्ली के रवाना हो जाएंगे.

Share This News :