Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराज सिंह चौहान या नरोत्तम मिश्रा? BJP में सीएम की कुर्सी पर रस्साकशी

भोपाल
मध्य प्रदेश में शह और मात के खेल में बाजी किसके हाथ लगेगी, यह अभी साफ नहीं है। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने हाथ का साथ छोड़कर कमल फूल खिलाने का जिम्मा अपने हाथों में लिया है। अब बीजेपी को भी पूरी उम्मीद है कि 15 महीने बाद एक बार फिर से सत्ता उसके हाथ में होगी। अब सवाल उठ रहे हैं कि एमपी में अगर बीजेपी सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिलेगी? सूत्रों के मुताबिक सीएम पोस्ट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का (Shivraj Singh Chouhan) नाम सबसे आगे है। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) से उन्हें चुनौती मिल रही है।

शिवराज और नरोत्तम के बीच अनबन!
हालांकि सियासी घटनाक्रम के बीच बीजेपी के एक और नेता हैं जिनका नाम काफी चर्चा में है। यह हैं दतिया से विधायक और पूर्व संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा। मंगलवार शाम को बीजेपी विधायक दल की बैठक में आंतरिक गतिरोध नजर आया। इस दौरान शिवराज और नरोत्तम समर्थक आमने-सामने आ गए। अपने-अपने नेता के लिए समर्थकों ने नारे भी लगाए। बताया जाता है कि नरोत्तम समर्थकों ने कांग्रेस में सियासी संकट के दौरान शिवराज की भूमिका को लेकर सवाल भी उठाए। इस बीच भोपाल में बीजेपी दफ्तर के पास ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में सिंधिया के साथ नरोत्तम मिश्रा की तस्वीर है।लोकप्रियता में शिवराज का सानी नहीं
अगर लोकप्रियता की बात की जाए तो शिवराज के सामने नरोत्तम बिल्कुल नहीं टिकते। इसके बावजूद अमित शाह के करीबी माने जाने वाले नरोत्तम का पार्टी के अंदर अच्छा प्रभाव है। इससे पहले भी माना जा रहा था कि गोपाल भार्गव की जगह शिवराज को नेता विपक्ष बनाकर कमलनाथ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा। हालांकि मंगलवार को विधायक दल की बैठक में इस पर चर्चा नहीं हुई।

Share This News :