Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम मिश्रा बनेंगे नए मुख्यमंत्री ।?

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं । पार्टी में अपना कद बना चुके नरोत्तम मिश्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का उभरता हुआ चेहरा बनते नज़र आ रहे हैं । ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल स्वागत के दौरान भी सिंधिया   à¤•े साथ नरोत्तम मिश्रा के पोस्टर शहर में लगाये गए थे । हालाँकि इससे पहले भी कई बार नरोत्तम का नाम  बड़े पदों के लिए सामने आता रहा है । कुछ दिन पहले विधायक दल की बैठक के दौरान भी नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों द्वारा मिश्रा के पक्ष में जमकर नारेबाज़ी की गई । आज भी नरोत्तम मिश्रा के निज निवास पे सिंधिया व अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने साथ मिलकर लंच किया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है ।

Share This News :