Homeराज्यो से ,slider news,
वसुंधरा राजे मंत्रिमंडल में विस्तार, 6 नए चेहरों को मिली जगह

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में 6 नए चेहरों को जगह दी है, जबकि दो मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया है। जिन दो मंत्रियों को प्रमोशन हुआ है वो बाबूलाल वर्मा और मंत्री अजय सिंह हैं। à¤¸à¤¾à¤¥ ही जीएडी राज्यमंत्री जीतमल खांट और विधि राज्यमंत्री अर्जुनलाल गर्ग को मंत्रिमंडल से हटा दिया है। वहीं, सुशील कटारा, धन सिंह रावत, बंशीधर बाजिया और कमसा  मेघवाल को राज्य मंत्री बनाया गया है।

मंत्रिमंडल में फेरबदल पर सीएम वसुंधरा राजे ने कहा है कि हमारी टीम वैसे भी बेहतर काम कर रही थी और इसको बढ़ाया गया है, जिससे इसको और बेहतर बनाया जा सके।

इनके अलावा वसुंधरा राजे ने पांच नए संसदीय सचिव भी बनाए हैं। भीमाभाई, नरेंद्र नागर, शत्रुध्न गौतम, होम प्रकाश हुड़ला और कैलाश वर्मा को संसदीय सचिव बनाया है। सीएम राजे के इस कदम को साल 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जातीय और राजनीतिक समीकरण साधने के तौर पर देखा जा रहा है।

Share This News :