Home > राज्यो से ,slider news,
पूर्व CJI बोले- शपथ लेने के बाद बताएंगे, क्यों जा रहे राज्यसभा?

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा के लिए मनोनित किया है. इसे लेकर विपक्षी दल लगातार हमलावर हैं. वहीं, तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ जस्टिस गोगोई की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ मौजूद रहे जस्टिस कुरियन जोसफ ने भी अब सवाल उठाए हैं. इन सबके बीच अब रंजन गोगोई ने भी सवालों पर मुंह खोला है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने कहा है कि वे कल ( 18 मार्च को) दिल्ली पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि पहले शपथ ग्रहण कर लें, उसके बाद मीडिया को बताएंगे कि वे राज्यसभा क्यों जा रहे हैं. उन्होंने राज्यसभा जाने का प्रस्ताव क्यों स्वीकार किया. वहीं, जनवरी 2018 को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जस्टिस गोगोई के साथ रहे कुरियन जोसफ ने इसे स्वतंत्रता और निष्पक्षता के सिद्धांतों से समझौता बताया है.जस्टिस कुरियन ने कहा कि देश के एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश को राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किए जाने की स्वीकृति ने निश्चित रूप से न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर आम आदमी के विश्वास को हिला दिया है. जस्टिस गोगोई ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता के सिद्धांतों से समझौता किया है. उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्र के लिए अपने ऋण और दायित्व का निर्वहन किया है, 12 जनवरी 2018 को हम तीनों के साथ न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने यह बयान दिया था.

Share This News :