Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बुधवार सुबह कांग्रेस के बागी विधायकों से मुलाकात करने के लिए बेंगलुरू पहुंचे। पुलिस ने उन्हें होटल में जाने से रोका तो दिग्विजय सिंह कांग्रेस विधायकों के साथ धरने पर बैठ गए जिसके बाद कर्नाटक पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। वहीं, दिग्विजय सिंह के बेंगलुरू जाने पर भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने आग बुझाने के लिए माचिस को भेजा हैकांग्रेस को खत्म करके रहेंगे दिग्विजय सिंह
नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस को खत्म करके रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह पॉलिटिकल ड्रामा कर रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ अपना बहुमत खो चुकी है और सरकार इस समय अल्पमत में है।

Share This News :