Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया हीरो , कमलनाथ लूज़र , नरोत्तम मिश्रा ने बैकस्टेज काम किया

कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु भेजने और फ्लाइट से आने-जाने में जिस भाजपा नेता का नाम सबसे ज्यादा बार सामने आया, वो था नरोत्तम मिश्रा का। कांग्रेस की तरफ से जब भी भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया, तो जवाब देने नरोत्तम ही आगे आए। मध्य प्रदेश में जब सियासी ड्रामा शुरू ही हुआ था, तब नरोत्तम ने कहा था कि उनके संपर्क में कांग्रेस के 15 से 20 विधायक हैं। दिग्विजय सिंह ने भी दावा किया था कि बेंगलुरु के जिस रिसॉर्ट में कांग्रेस विधायक ठहरे थे, वहां नरोत्तम मिश्रा भी थे। कांग्रेस के बागी विधायकों को संभालना हो या भाजपा के विधायकों को एकजुट रखना हो, सारा काम नरोत्तम मिश्रा ने ही किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर शिवराज तो मुख्यमंत्री बनेंगे ही, साथ ही नरोत्तम मिश्रा भी डिप्टी सीएम बन सकते हैं।

Share This News :