Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
छोटा अंतरिम मंत्रीमंडल ही बनेगा..........?

भोपाल । मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रीमंडल के लंबे चौडे गठन की बात इन दिनों जोरों पर है, लेकिन स्वयं मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा आलाकमान कोविड-19 के कहर के चलते अभी छोटा मंत्रीमंडल यानी अंतरिम मंत्रीमंडल ही बनाने के पक्ष में है। ताकि अभी किसी तरह का विवाद मंत्रियों को लेकर न हो। 
सूत्रों के मुताबिक यह अंतरिम मंत्रीमंडल भी अभी तय नहीं है। भाजपा आलाकमान के इशारे पर ही बनेगा, लेकिन इसमें शिवराज सरकार के दो संकट मोचक जरूर होंगे यानी दो पूर्व मंत्री। यह पूर्व मंत्री एक दतिया से और एक सागर से हैं। इसमें कमलनाथ सरकार से इस्तीफा देकर मंत्रियों में से के एक ही पूर्व मंत्री अभी अंतरिम मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है। 

Share This News :