Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ऐसा रहा है मंत्री मिश्रा का राजनीतिक सफर

दतिया विधानसभा सीट से छठवीं बार विधायक बने नरोत्तम मिश्रा सीएम शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का सबसे खास चेहरा हैं। मध्य प्रदेश में इसके पहले रही भाजपा सरकार के दौरान वे जनसंपर्क मंत्री रहे थे। नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1977 में हुई जब वे पहली बार ग्वालियर में छात्र संघ के सचिव बने। 1990 में वे पहली बार विधायक बने और 1998 में उन्हें उत्कृष्ट विधायक का सम्मान भी मिला। इस दौरान वे भाजपा विधायक दल के सचेतक और लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य भी रहे। 2003 में सरकार में वे विधि एवं विधायी कार्य, संसदीय कार्य, सहकारिता, स्कूल शिक्षा मंत्री, नगरीय शासन एवं विकास में अलग-अलग समय पर मंत्री रहे। इस दौरान उन्हें उत्कृष्ट मंत्री का पुरस्कार भी मिला।

इसके बाद 2008 में बनी सरकार में वे लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, संसदीय कार्य, विधि और विधायी कार्य, आवास और पर्यावरण मंत्री रहे। 2013 में फिर वे लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, ससंदीय कार्य, जल संसधान और जनसंपर्क मंत्री रहे।

 

Share This News :