Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री चौहान के आग्रह पर जारी है सहयोग का सिलसिला

कोरोना के संकट से नागरिकों को राहत दिलवाने के लिए राज्य सरकार के साथ ही अनेक संगठन भी सहयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अनुरोध पर प्रदेश के न सिर्फ औद्योगिक संस्थान बल्कि साहित्यिक,सांस्कृतिक संगठन भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।
ऐसी संस्थाएं जो कोरोना के विरुद्ध युद्ध में भागीदार हो रही हैं उनमें मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति भी शामिल है। समिति ने पूर्व में ₹100000 की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की थी। आज पुनः ₹100000 की राशि जमा की गई है। इस तरह राष्ट्र भाषा प्रचार समिति ने ₹200000 का आर्थिक सहयोग कोरोना से निपटने के लिए प्रदान किया है । समिति ने अपने पदाधिकारियों और सदस्यों जिनमें अनेक साहित्यकार शामिल हैं ,उनसे आह्वान कर 1 सप्ताह में यह राशि एकत्र की। भोपाल की एक अन्य संस्था बाल निकेतन ट्रस्ट ने भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में ₹200000 की राशि जमा करवाई है।

Share This News :