Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराज सरकार ने महिलाओं को सौंपा मास्क बनाने का जिम्मा, एक मास्क के मिलेंगे इतने रुपए

महिलाओं को घर में मास्क बनाने के लिए और उन्हें राज्य के लोगों को मुहैया कराने किए शिवराज सरकार यह योजना लेकर आई है। शिवराज सिंह ने कहा कि मास्क बनाने से न केवल महिलाओं को फायदा होगा बल्कि वो एक पुण्य कार्य में भागीदारी करेंगी।

इस योजना में पहले शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को मौका मिलेगा। शहरी क्षेत्रों की महिलाएं 0755-2700800 पर फोन कर अपना पंजीयन करा सकती हैं। इसके बाद उन्हें मोबाइल पर ही सूती कपड़े के मास्क बनाने का ऑर्डर दिया जाएगा। 

एक महिला को एक बार में कम से कम 200 मास्क बनाने का ऑर्डर मिलेगा। तैयार किए गए मास्क उन्हें नगरीय निकाय में नोडल अधिकारी के पास जमा कराने होंगे। इसी दौरान उन्हें भुगतान हो जाएगा।

Share This News :