Homeवायरल न्यूज़,
बाबा रामदेव की रुचि सोया समेत 50 डिफॉल्टर कंपनियों का कर्जा माफ!

भोपाल। देश के बैंकों ने तकनीकी तौर पर 50 बड़े विलफुल डिफाल्टर्स के 68,607 करोड़ रुपए के कर्ज की बड़ी राशि को को बट्टा खाते में डाल दिया है। इन विलफुल डिफॉल्टर्स की सूची में भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी भी शामिल है। यह बात भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत दी गई जानकारी से सामने आई है।
इस लिस्ट में मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या के अलावा एक चौंकाने वाला नाम आचार्य बालकृष्ण का है, जो रामदेव के सहयोगी हैं।
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने वर्ष 2019 दिसंबर में रुचि सोया इंदौर को 4350 करोड़ रुपए में खरीदा था।
रुचि सोया पर बकाया 2212 करोड़ों रुपए की राशि को भी बट्टा खाते में डाल दिया गया है। जब पूरा देश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में अरबपतियों के सैकड़ों करोड़ रुपयों को बट्टा खाते में डालने से सरकार का विरोध ट्विटर पर शुरू हो गया है। पूरा मामला अब ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है, ट्विटर यूजर योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को घेर रहे है।

-अंकित पचौरी 

Share This News :